{"_id":"6515dd592fb0f3dde70f4458","slug":"case-against-nine-people-including-husband-in-dowry-harassment-and-triple-talaq-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-5669-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है।
हसनपुर के मोहल्ला लालबाग बंजारन में मोहम्मद सलीम का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी सितारा की शादी 12 नवंबर 2012 को पड़ोस के गांव कालाखेड़ा के रहने वाले मोहम्मद आफताब के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में पांच लाख रुपये नगद की मांग करते थे। पति दहेज के पैसों से व्यापार करने की बात की कहता है। ससुराल वाले विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। विवाहिता को कोई संतान पैदा नहीं हुई तो उसका ताना देते हैं। कई बार ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट का घर से निकाल दिया। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। साथ ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह से कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश महिला थाना पुलिस ने मोहम्मद आफताब, बन्ने, फात्मा, इंतखाब, इंतजार, तालिब, सहाना, फरहाना, रूबी के खिलाफ कैसे दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।