फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against four including state secretary of Nishad Party Balraj

Amroha News: निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव बलराज समेत चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Case against four including state secretary of Nishad Party Balraj
अमरोहा। भाजपा कार्यालय के पीछे जमीन को लेकर चल रहे विवाद में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव बलराज सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पहले भी उनके खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जबकि निषाद पार्टी के नेता ने भी स्काई ड्रीम डेवलपर्स के मालिक व उनके कर्मचारियों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मेरठ के रहने वाले बृजेश चौधरी स्काई ड्रीम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से प्लाॅटिंग करते हैं। जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पीछे उन्होंने डीआरटी के माध्यम से जमीन खरीदी थी। जमीन की देखरेख उनकी कंपनी का कर्मचारी प्रशांत करता है। प्रजापति नगर में रहने वाले निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव बलराज प्रजापति ने इस जमीन को तालाब की बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। एसपी-डीएम से भी शिकायत की थी। जबकि एक सप्ताह पहले स्काई ड्रीम डेवलपर्स के मालिक बृजेश चौधरी ने बलराज प्रजापति के खिलाफ दीवार तोड़ने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

लेकिन बुधवार को फिर बलराज प्रजापति, जयवीर सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ दीवार तोड़ने, धमकी, गाली गलौज और जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बलराज सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार की रात करीब आठ बजे कंपनी का कर्मचारी प्रशांत ड्यूटी पर था। तभी उसे दीवार तोड़ने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही प्रशांत मौके पर पहुंचा तो बलराज सिंह और जयवीर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस दौरान प्रशांत ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक मामले में बलराज सिंह, जयवीर सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed