फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against five people including husband in dowry harassment

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Case against five people including husband in dowry harassment
दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता से छेड़खानी की गई। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा नगर के एक मोहल्ले में कारोबारी का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2 दिसंबर 2017 को दिल्ली के रहने वाले युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। विवाहिता ने हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया, जिसका सारा खर्च उसके मायके वालों ने उठाया। बेटी के पैदा होने के बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। पति के रिश्तेदारों ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने यह बात पति को बताई तो उसने मारपीट करके घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

विवाहिता ने मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस की तो तभी आरोपी घर में ताला लगा कर चले गए। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed