{"_id":"650dfb2ce9c56212a404b096","slug":"car-rammed-into-tractor-trolley-laden-with-paddy-one-dead-three-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-5230-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धान लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धान लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल
Sat, 23 Sep 2023 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में कार घुस जाने से कार में सवार निजी कंपनी के कर्मी दयाराम (35) पुत्र मोहन लाल निवासी गांव मिलक अब्बू जिला रामपुर की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार में फंसे मृतक व घायल को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया।
रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र के गांव मिलक अब्बू निवासी दयाराम उत्तराखंड के काशीपुर में निजी कंपनी में काम करता था। वह शुक्रवार की सुबह अपने दोस्त प्रेमराज निवासी किशन गंज दिल्ली के साथ कार से दिल्ली जा रहा था। कार को प्रेमराज चला रहा था। उधर संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता निवासी जमील व इरफान धान ट्रैक्टर ट्राली में लादकर हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर मंडी में बेचने जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर सीओ ऑफिस के निकट पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आई ब्रेजा कार ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिससे कार चला रहा प्रेमराज व उसके बराबर बैठा दयाराम घायल हो गया। कार क्षतिग्रस्त होने के कारण दयाराम उसमें फंस गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर पीछे बैठे जमील व इरफान गिर कर घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। कार में फंसे दयाराम व प्रेमराज को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। दयाराम को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। तीनों घायलों की हालत नाजुक होने के कारण रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार की मौत और तीन लोग घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -