{"_id":"629fa7fe5b0dc96c6f630b97","slug":"car-parked-in-gajraula-became-a-ball-of-fire-gajraula-news-mbd430702280","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में आग का गोला बनी खड़ी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में आग का गोला बनी खड़ी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस रीफिलिंग करते समय कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। उसमें लपट उठती देख मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। आग बुझाने के लिए कार पर बाल्टी में भर भर कर पानी डालने लगे। इस बीच सबमर्सिबल भी चालू कर दिया गया। मगर आग काबू में नहीं आई। फायरब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचने से पहले ही कार धू धू कर जल गई थी। कार स्वामी भी मामूली रूप से झुलस गया था।
नगर के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ निवासी आसिफ कार स्वामी है। वह गजरौला चौपला से हसनपुर और संभल तक कार चलाता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह आठ बजे वह कार में रखे सिलिंडर में गैस भरवाने मछली मंडी की तरफ गया। इस दौरान कार में आग लग गई। उसमें लपट उठती देख शोर मचाते हुए मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। जल रही कार को बचाने के लिए उस पर बाल्टी में पानी भर भर कर डालने लगे। मगर आग काबू में नहीं आई।
इसके बाद सबमर्सिबल को चालू कर दिया गया। विकराल रूप धारण कर चुकी आग काबू में नहीं आई। दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे तब तक कार धू धू कर जल गई थी। कार स्वामी भी चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गया। फायर स्टेशन अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर वह गाड़ी मौके पर गई थी लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। आग कैसे लगी यह जानकारी की जा रही है। उधर थाना पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। चौपला चौकी इंचार्ज नितेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि इस संबंध में न तो किसी ने सूचना दी और न ही कोई तहरीर मिली।