{"_id":"67b0c07e93964798970f8de7","slug":"car-collides-with-trolley-laden-with-bricks-10-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-134447-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ईंटों से लदी ट्राॅली से टकराई कार, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ईंटों से लदी ट्राॅली से टकराई कार, 10 घायल
Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर। संभल से दिल्ली जा रही डग्गामार कार सड़क किनारे खड़ी ईंटों से लदी ट्राॅली से जा टकराई। हादसे में कार सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो लोगों को रेफर किया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
संभल से दिल्ली के लिए डग्गामार रूप से कारों का संचालन हो रहा है। शनिवार की देर शाम करीब 7 बजे संभल के सरायतरीन से कार में सवार होकर लोग दिल्ली जा रहे थे। संभल हसनपुर मार्ग पर कालाखेड़ा के नजदीक सड़क किनारे खड़ी ईंटों से लदी ट्राली से कार टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कार सवार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। 102 एंबुलेंस के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया हालांकि कई घायल प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराए गए। घायलों की पहचान संभल के सरायतरीन निवासी शोएब, शोएब की पत्नी फरीदा, शोएब का बेटा फैदी और दो बेटियां फायदा और फातिमा, वहीं के निवासी वारिस पुत्र नूर हसन और शोएब पुत्र सहवाज, दिल्ली के सिविल लाइन निवासी निवासी हरीश और सरायतरीन निवासी आसू के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद वारिस समेत दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई कीजाएगी।