फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car collides with divider, three policemen injured

Amroha News: कुत्ते को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकराई कार, तीन पुलिसकर्मी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Car collides with divider, three policemen injured
गजरौला(अमरोहा)। दिल्ली विवेचना से लौट रही शाहजहांपुर सदर बाजार थाने की पुलिस टीम की इनोवा कार हाईवे पर कुत्ते के बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला सिपाही सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र से युवक और युवती फरार हो गए। जिनकी लोकेशन दिल्ली में मिलने पर बरामदगी के लिए थाने की टीम दिल्ली भेजी गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। रविवार को टीम इनोवा कार से वापस लौट रही थी। टीम में प्रशिक्षु दरोगा अमित चौहान, कृष्णपाल सिंह व काजल पंवार थे। जैसे ही कार सलारपुर खालसा के निकट पहुंची थी। तभी हाईवे पर सामने से कुत्ता आ गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक को भी नींद झपकी आई थी। कुत्ते को बचाने के प्रयास में इनोवा डिवाइडर से जा टकराई। उसमें सवार प्रशिक्षु दरोगा अमित चौहान, कृष्णपाल व काजल पंवार घायल हो गए। इनोवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पाकर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी पुलिसकर्मी शाहजहांपुर चले गए।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed