फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car collided with a pole on the service road of the highway, girl died

Amroha News: हाईवे की सर्विस रोड पर खंभे से कार टकराई, बच्ची की मौत

Mon, 11 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 11 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a pole on the service road of the highway, girl died
सैदनगली। क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली। त्योहार मनाकर लौट रही महिला ने रास्ते में पति के साथ ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। मामला थाने पहुंचा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मुरादाबाद क्षेत्र में करीब नौ साल पहले हुई थी। दंपती के पास अभी तक कोई संतान नहीं है। शनिवार को महिला रक्षाबंधन का त्योहार मनाने पति के साथ मायके आई थी। त्योहार मनाने के बाद सोमवार शाम को महिला पति के साथ ससुराल लौट रहे थी, जैसे ही उनकी बाइक सैदनगली में पहुंची तो महिला ने बाइक रोकने को कहा।
विज्ञापन


इस पर पति ने बाइक रोक दी। इसके बाद महिला ने कहा कि अब ससुराल नहीं जाऊंगी बल्कि सैदनगली निवासी अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मामला थाने पहुंचा। पुलिस प्रेमी, पति व महिला से बात कर रही है। महिला का कहना है कि पति शराब पीकर रोजाना झगड़ा करता है। महिला का आरोप है कि पति ने फिल्मी अंदाज में कहा कि वह उसका कत्ल कर देगा। उसे कोई नहीं रोक सकता। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed