{"_id":"67b4f5240e4ab1d1b30dab9e","slug":"capacity-enhancement-of-six-power-plants-hangs-in-balance-due-to-lack-of-approval-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-134573-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंजूरी न मिलने पर अधर में लटकी \nछह बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंजूरी न मिलने पर अधर में लटकी छह बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि
Wed, 19 Feb 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मियों के मौसम में बिजली फिर लोगों को रुलाने वाली है। जिले के जिन बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि होनी थी, वह नहीं हो सकी है। इसके कारण गर्मियों में फीडरों पर अधिक भार रहेगा। आए दिन फाल्ट होंगे। ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर फूंकेंगे, जिसके कारण जिले की बिजली आपूर्ति डगमगाएगी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम में बदलाव होने के कारण अब दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं, गर्मियों में ज्यादा फाल्ट की समस्या न हो और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो इसके लिए हर साल तैयारी की जाती है। हालांकि, इसके बावजूद बिजली की अघौषित कटौती के कारण लोगों को परेशानी होती है। इस बार भी अमरोहा के ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने गर्मी में सुचारू बिजली व्यवस्था को लेकर करोड़ों से अधिक का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसमें जिले के छह बिजलीघरों की भी क्षमता वृद्धि होनी थी, लेकिन अभी तक शासन स्तर से मंजूरी नहीं मिली पाई है।
इसके कारण जिले के छह बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि का काम भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। उधर, आरडीएस योजना के तहत होने वाला कार्य भी धीमी गति से चल रहे हैं। जर्जर लाइन में सुधार नहीं होने के कारण फाल्ट का सामना करना पड़ेगा। इससे लोगों को गर्मी में बिजली रुलाएगी।
विज्ञापन
इन बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि होनी थी
बिजलीघर
वर्तमान क्षमता
प्रस्तावित
बुलंदपुर डिडौली
10 एमवीए
15 एमवीए
मूंढाखेड़ा खादर
10 एमवीए
15 एमवीए
बछरायूं
20 एमवीए
25 एमवीए
जलालपुर कलां
5 एमवीए
10 एमवीए
ढींगरा
5 एमवीए
10 एमवीए
सिहाली जाहगीर
15 एमवीए
20 एमवीए
जिले में चार डिवीजन हैं
डिवीजन
बिजली घर
अमरोहा
16
नौगांवा सादात
15
गजरौला
22
हसनपुर
17
जिले में बिजली उपभोक्ता
3,71,436
वर्तमान में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए आरडीएस योजना का कार्य चल रहा है। इसके अलावा क्षमता वृद्धि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं, संभावना है कि जल्द ही प्रस्ताव पास हो जाएं और क्षमता वृद्धि कराई जाएगी। आने वाली गर्मी के मौसम में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए तैयारी जारी हैं। -सुनील कुमार, एसई, अमरोहा