फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Canter driver dies due to respiratory tract cut

सांस की नली कटने से हुई थी कैंटर चालक की मौतचालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Canter driver dies due to respiratory tract cut
हसनपुर(अमरोहा)। धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारे गए आदमपुर थाना क्षेत्र में बदायूं के कैंटर ट्रक चालक की मृत्यु सांस की नली कटने से हुई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद कैंटर ट्रक चालक का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर चालक के हत्यारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के दढ़ियाल पुलिस चौकी क्षेत्र में चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर रविवार सुबह एक खेत में बदायूं के जरीफनगर निवासी कैंटर ट्रक चालक नेमपाल का शव मिला था। धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की शिनाख्त हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की थी। थानाध्यक्ष को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रविवार शाम करीब चार बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे सामने आया कि गर्दन पर वार से नेमपाल के गले की सांस वाली नली कट गई थी। जिससे उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम होने के करीब 18 घंटे पहले उसकी मौत होने की बात भी चिकित्सकों ने कही है। पुलिस हत्या के मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed