{"_id":"63ff9f344c5ba9e923065464","slug":"canteen-operator-shot-dead-on-forehead-dead-body-found-in-mango-orchard-jpnagar-news-c-15-1-72382-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैंटीन संचालक की माथे पर गोली मारकर हत्या, आम के बाग में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैंटीन संचालक की माथे पर गोली मारकर हत्या, आम के बाग में मिला शव
Thu, 02 Mar 2023 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में संभल के कैंटीन संचालक ताहिर (50) की माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव आम के बाग में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
जनपद संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धनेटा निवासी ताहिर हसनपुर की दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा के सामने कैंटीन चलाता था। वह रात में भी कैंटीन पर ही सोता था। मंगलवार रात को अज्ञात ने कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह कैंटीन संचालक का शव कैंटीन के पास ही आम के बाद में पड़ा मिला। पुलिस ने पहुंच जांच पड़ताल की।
ताहिर ने करीब पांच माह पूर्व यहां कैंटीन खोली थी। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चे छोड़े हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि कैंटीन संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
नौ फरवरी को सोते समय भी हुआ था हमला
कैंटीन संचालक ताहिर पर नौ फरवरी को सोते समय भी हमला हुआ था, हालांकि उस समय ताहिर ने किसी भी हमलावर को देखा नहीं था। उसने पुलिस को बताया था कि किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। हमले में वह मामूली रूप से घायल हो गया था।