फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   candidate

नामांकन के पहले दिन कांग्रेस ने कमलेश को बनाया प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
candidate
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कमलेश सिंह। - फोटो : JPNAGAR
नामांकन के पहले दिन कांग्रेस ने कमलेश को उतारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौगांवा सादात(अमरोहा)। कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उसने डॉ. कमलेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वह स्कूल संचालिका हैं। शुरुआती दिनों से कांग्रेस से जुड़ी हैं। बकौल कमलेश, कांग्रेस की नीतियों की बदौलत जनता के बीच जाएंगे। वहीं भाजपा ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसके चलते पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऊहापोह में है। दावेदारों में टिकट को लेकर जोर आजमाइश चल रही है। अब देखना है कि टिकट दावेदारों में से किसको मिलता है या शीर्ष नेतृत्व अपने स्तर से टिकट देगा। इस पर लोगों की निगाहें टिकी है। इनके पहले सपा ने मौलाना जावेद आब्दी उर्फ सैयद जावेद अब्बास को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बसपा ने फुरकान अहमद को टिकट थमाया है।

पीएचडी हैं कमलेश
अमरोहा। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कमलेश सिंह ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की। पंत नगर विश्वविद्यालय उत्तराखंड से बीएससी गृह विज्ञान ऑनर्स किया। इसके बाद बरेली से पीएचडी किया। पति के रिटायरमेंट के बाद वर्ष 2003 में स्कूल खोला। बिजनौर रोड स्थित एक स्कूल की डॉ. कमलेश सिंह निदेशक हैं। उनके बेटे अर्जुन विक्रम सिंह ने बताया कि इसके पहले उत्तर प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य रही हैं। वह महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के अलावा एआईसीसी की सदस्य रह चुकी हैं। बालिका शिक्षा के लिए रात्रि कालीन कक्षाएं संचालित चला चुकी हैं। इसके साथ ही जाट महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed