{"_id":"693c85beeaa893b3d30dc017","slug":"call-to-reach-the-mega-rally-on-december-14-in-maximum-numbers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-153322-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 14 दिसंबर की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 14 दिसंबर की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन
अमरोहा। सुभासपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने देहात क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर आगामी 14 दिसंबर को कैलसा रोड स्थित एक कॉलेज में शोषित वंचित महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर, बुडेरना, नंगला, मुनव्वरपुर, दरियापुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर 14 दिसंबर को कैलसा स्थित मोती स्मृति कॉलेज में होने वाली शोषित, वंचित महारैली के लिए ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के विचारों सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
सत्यपाल तोमर ने कहा कि यह महारैली शोषित व वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती देने का संकल्प लेकर आयोजित की जा रही है। पार्टी नेतृत्व की सोच और योजनाओं को समझने के लिए प्रत्येक जागरूक नागरिक का इसमें शामिल होना जरूरी है।
विज्ञापन
14 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाएं। इस दौरान आदेश अमरोहवी, जसवीर सिंह चौहान, कन्हैया राम प्रजापति, डॉ. जगत सिंह गुर्जर, आकाश कश्यप, सुरेंद्र, सुमित चौधरी, युसूफ प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह, दानिश, मोहम्मद दिलशाद, महबूब मलिक आदि मौजूद रहे।