फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caa nrc

जन्म प्रमाण पत्र के लिए पांच गुना संख्या बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
caa nrc
अमरोहा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और विरोध के बीच अपने जन्म प्रमाणपत्र के लिए शहर के लोग सजग हो गए हैं। जन्म प्रमाणपत्र के लिए आने वालों की संख्या में पांच गुना बढ़ोत्तरी हो गई है। रोजाना 30 से अधिक लोग आ रहे हैं। इसके चलते कर्मचारी मुश्किल में हैं। अब तक 631 लोगों के जन्म प्रमाणपत्र जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में जन्म या मृत्यु के बाद प्रमाण पत्र जारी होता है। इसके लिए नगर पालिका सर्टिफिकेट देती है। सोमवार को जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते कर्मचारी घबरा गए। लोगों को कतार में खड़ा कराया। भीड़ बढ़ती देख कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। आने वाली भीड़ में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। दोपहर तीन बजे 50 से अधिक लोग कतार में देखने को मिले। महिला और बुजुर्ग अपने या परिवार के लोगों के जन्म प्रमाणपत्र के बारे में जानकारी लिया। इसके अलावा कुछ महिला अपने परिवार के अभिभावकों के लिए जन्म प्रमाणपत्र के लिए मुआयना करने आई थीं। वह लोग घंटों कतार में खड़ी रहीं। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने प्रमाणपत्र जारी करने में संजीदगी बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि लोगों से फॉर्म जमा कर लें। किसी तरह की हीलाहवाली नहीं बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed