{"_id":"5e31c8268ebc3e77ea3d332c","slug":"caa-hasanpur-news-mbd338035127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में मुस्लिम आबादी में बंद रही दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में मुस्लिम आबादी में बंद रही दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में भारत बंद के आह्वान के दौरान बुधवार को नगर में मुस्लिम आबादी में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। एडीएम और एएसपी ने मुस्लिम आबादी में भ्रमण कर दुकानदारों को समझाया। हालांकि गैर मुस्लिमों की दुकानें रोजाना की तरह खुली रहीं। भारत बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया।
बुधवार को भारत बंद के आह्वान के चलते नगर में इसका मिला जुला असर दिखाई दिया। मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। एडीएम गुलाबचंद, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, एसडीएम विजय शंकर, सीओ कुलदीप कुकरेती, कोतवाल आरपी शर्मा ने अलग-अलग टीम बनाकर शहर में भ्रमण किया। मुस्लिम समाज के लोगों को समझाया। नगर के मोहल्ला लालबाग संभल अड्डा, कंकरवाला कुआ, आखून चौक समेत मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। सेलून और टायर पंक्चर की दुकानें बंद रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, मंगलवार रात नगर में भारत बंद के पोस्टर चस्पा करते समय हिरासत में लिए गए दो युवकों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई देरशाम तक नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षण आरपी शर्मा ने बताया कि मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र में दुकानें बंद रहीं। लोगों को समझाया गया। पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रही।