फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Buses will be available from Amroha for Kumbh Mela at 7 am and 2 pm from January 19.

Amroha News: अमरोहा से कुंभ मेले के लिए 19 जनवरी से सुबह 7 और दोपहर 2 बजे मिलेेंगी बसें

Sun, 19 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 19 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Buses will be available from Amroha for Kumbh Mela at 7 am and 2 pm from January 19.
अमरोहा। कुंभ मेले को लेकर अमरोहा परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 19 जनवरी की सुबह 7 और दोपहर 2 बजे से अमरोहा से महाकुंभ मेले के लिए बसें रवाना होंगी। रोजाना उधर से आने वाली बसों का भी यही समय और किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो की 48 रोडवेज बसों काे प्रयागराज भेजा जाएगा। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हो चुका है और 25 फरवरी तक चलेगा। इस पवित्र मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। महाकुंभ आध्यात्म, स्नान, दान, और पुण्य का महोत्सव है, जो विशेष नियमों का पालन करने पर ही सफल माना जाता है। प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर परिवहन निगम को कड़े निर्देश दिए हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए अमरोहा परिवहन निगम के अधिकारियों ने अमरोहा से कुंभ मेला जाने वाली बसों की सारणी जारी कर दी है। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि 19 जनवरी को अमरोहा डिपो से सुबह 7 बजे रोडवेज बस प्रयागराज कुंभ मेले के लिए रवाना होगी। जबकि, दूसरी बस दोपहर 2 बजे से रवाना होगी। यहां से चलने वाली बस जोया, पाकबड़ा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार, कुंडा, फाफामऊ, झूंसी तक जाएगी। अमरोहा से झूसी बस अड्डे तक का किराया 614 रुपये निर्धारित किया गया है। सुबह 7 बजे चलने वाली बस रात करीब 11:30 तक पहुंच जाएगी। जबकि, दोपहर 2 बजे चलने वाली बस शाम को 6:30 बजे तक पहुंचेगी। इसके अलावा कुंभ मेला प्रयागराज से अमरोहा आने वाली बसों का भी यही समय और किराया रहेगा। झूंसी बस अड्डे से भी रोजाना सुबह 7 और 2 बजे बस अमरोहा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed