{"_id":"68a78fddbd9a89e3790d42ad","slug":"bus-of-pilgrims-from-hasanpur-fell-between-two-bridges-in-jammu-one-dead-40-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-146132-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर के श्रद्धालुओं की बस जम्मू में दो पुलों के बीच गिरी, एक की मौत, 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर के श्रद्धालुओं की बस जम्मू में दो पुलों के बीच गिरी, एक की मौत, 40 घायल
Fri, 22 Aug 2025 03:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)/सांबा (जम्मू)। हसनपुर के गांव रुखालू से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं की बस जम्मू के सांबा जिले में बुधवार रात 2:15 बजे करीब 25 फीट नीचे दो पुलियों के बीच में जा गिरी। हादसा बस का अगला टायर फटने की वजह से हुआ। हादसे में रुखालू निवासी इकबाल सिंह (30) की मौत हो गई। वह चालक के साथ आगे बैठे थे जबकि 40 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से सात की हालत गंभीर बनी है। बस में 60 यात्री सवार थे।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू के लोग 18 अगस्त को शाम करीब सात बजे गांव से बस (यूपी81बीटी 7608) में सवार होकर जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी के लिए निकले थे। घायल रिंकू ने बताया कि बुधवार रात लखनपुर में खाना खाया और करीब एक बजे वहां से चले थे। सवा दो बजे बस हादसे का शिकार हो गई।
जम्मू के सांबा जिले के जतवाल के पास हाईस्कूल के नजदीक बस का आगे का टायर फट गया। बस की रफ्तार तेज होने पर चालक नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 25 फीट नीचे दो पुलियों के बीच गिर गई। हादसे में इकबाल की मौत हो गई। वह अपनी किरयाना की दुकान चलाता था। रिंकू के अनुसार सभी यात्री उनके गांव व आसपास के गावों के ही हैं। बस में कुल 60 यात्री सवार थे। हादसे में घायल हुए 40 से अधिक श्रद्धालुओं को पास के अस्पताल ले जाया गया। इनमें सात को गंभीर हालत में एम्स विजयपुर के लिए रेफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि रुखालू के श्रद्धालुओं की बस के जम्मू में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।