फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bus of barati overturns on Ganga dam in Amroha more than 15 people injured

यूपी में बड़ा हादसा: बरातियों से भरी बस गंगा बांध पर पलटी, 15 से अधिक लोग घायल; मौके पर मची चीख पुकार

Sat, 09 Mar 2024 10:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Mar 2024 10:43 PM IST
सार

मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने बस के अंदर फंसे बरातियों को बाहर निकाला। घायल बरातियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। 

विज्ञापन
Bus of barati overturns on Ganga dam in Amroha more than 15 people injured
बरातियों से भरी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा स्थित हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में बरातियों से भरी बस गंगा बांध मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 15 से अधिक बराती घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने बस के अंदर फंसे बरातियों को बाहर निकाला। घायल बरातियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा निवासी भगवत सिंह के बेटे महेश की बरात शनिवार की रात को हापुड़ जनपद के बलवापुर गांव जा रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे दूल्हे की कार आगे निकल चुकी थी जबकि बरातियों से भरी बस पीछे-पीछे जा रही थी। बस में करीब 45 से अधिक बराती सवार थे। जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा बांध मार्ग पर गांव दियावली और धौरिया के बीच में अनियंत्रित होकर बस खाई से नीचे पलट गई। इसके बाद बरातियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बरातियों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

हादसे में बराती चंद्रपाल, हरिओम, सनी, हरीराज, रूप सिंह, अंकित, देवेंद्र, सोनू, मुनेश चंद, पंकज और शिवम घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से पंकज और शिवम को गंभीर चोट बताई जा रही है। 

उधर, दूल्हे के पिता भगवत सिंह समेत अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। चोटिल बरातियों को इलाज कराने के बाद अन्य बरातियों को दूसरी गाड़ी से बरात में भेज दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि बस पलटने से कुछ लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed