फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   burnig car at nh 24

ब्रजघाट पुल पर दौड़ी बर्निंग कार, नेशनल हाईवे जाम

Fri, 26 May 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 26 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
burnig car at nh 24
गजरौला के ब्रजघाट पुल पर धू-धूकर जलती इंडिगो कार। - फोटो : amar ujala
वट अमावस्या के दिन बृहस्पतिवार को एनएच-24 के ब्रजघाट पुल पर इंडिगो कार बर्निंग कार बन कर दौड़ी। एनएच पर अफरातफरी मच गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। पुल पर ही चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। कार धू-धूकर जल उठी। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


हाईवे थम गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई। इस दौरान डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम में फंस कर लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ी।       
विज्ञापन


हुआ यूं की बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली की ओर से आ रही सफेद रंग की इंडिगो कार में अचानक आग लग गई। उस समय कार ब्रजघाट पुल से गुजर रही थी।

आग की लपटें उठती देख चालक कार को साइड में खड़ा करके फरार हो गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी तरह से कार को अपने आगोश में ले लिया और कार धू-धूकर जल उठी। जिससे पुल पर अफरातफरी भरा माहौल हो गया। सूचना पाकर गजरौला और गढ़मुक्तेश्वर की ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया। दमकल बुला ली गई। आलम ये हो गया। पुल के एक ओर गढ़मुक्तेश्वर की ओर वेलकम बोर्ड से आगे तक और पुल के दूसरी ओर से गांव मोहम्मदाबाद तक जाम लग गया। पुल के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक जाम लग गया।


वहीं दमकल ने पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया। इसके बाद जाम में फंसा फंसा ट्रैफिक करीब डेढ़ घंटे बाद आगे बढ़ सका। जाम खुलने के बाद भी आधा घंटा तक वाहन रेंग-रेंग कर ही निकल सके। आग का कारण ज्ञात नहीं हो सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed