{"_id":"6238e1b2f9d41c14150dda47","slug":"bulldozer-should-be-run-on-encroachment-jpnagar-news-mbd4222094160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चलाया जाए बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चलाया जाए बुलडोजर
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की।
सोमवार को संस्थान के जिला अध्यक्ष मनोज टंडन के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर शहर की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि शहर में नालों और नालियों पर अतिक्रमण करने की होड़ मची हुई है। अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाना जरूरी है। नगर पालिका परिषद द्वारा मंगल बाजार बाईपास पर लगाया जा रहा है, जबकि शनिवार को पुरानी स्थान पर बाजार लगाया जा रहा है। इसमें संलिप्त अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक के कारण जाम लगा रहता है, इसलिए ई-रिक्शा के संचालन को व्यवस्थित किया जाए। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएं। कलक्ट्रेट में होने वाली सामाजिक व जिला उद्योग व्यापार बंधुओं की मीटिंग में फोरम के अधिकारियों को बुलाया जाए। व्यापारियों ने जल्दी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान रमेश कलाल, समीर खान, विनोद कुमार, साजिद खान, मोहम्मद जुबेर, कमर नकवी, रजा आदिल, अनुभव आदि मौजूद रहे।