{"_id":"581b83954f1c1bd63543663b","slug":"buisinessman-became-angry-at-crpfman","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने व्यापारी ने सीआरपीएफ जवान पर पिस्टल तानी, पुलिस से भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने व्यापारी ने सीआरपीएफ जवान पर पिस्टल तानी, पुलिस से भिड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह थाने के सामने नशे में धुत स्कूटी सवार व्यापारी ने परिवार के साथ जा रहे कार सवार सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात जवान पर लाइसेंसी पिस्टल तान दी। गनीमत रही सीआरपीएफ जवान ने अपने दांव पेच से पिस्टल छीन ली। जिससे नशे में धुत व्यापारी ने मारपीट शुरु कर दी। हंगामा खड़ा हो गया। शोर शराबा सुन कर थाने से दौड़ कर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल छीनने की कोशिश की तो व्यापारी पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गया।
पिस्टल की डोरी नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं थाने में भी हंगामा किया। पुलिस ने व्यापारी का मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ित जवान की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। की जा रही है। घटनाक्रम बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच का है। थाना क्षेत्र के गांव वारसाबाद निवासी प्रयाग राज सिंह पुत्र विजय पाल सिंह सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात है। सीआरपीएफ जवान दिवाली की छुट्टी पर परिवार के साथ घर आया हुआ था।
बृहस्पतिवार को प्रयाग राज की गांव झनकपुरी स्थित ससुराल में देवी जागरण था। जिससे वह अपने साले अरुण कुमार और परिवार के साथ अपनी स्विफ्ट कार से थाने के सामने से फल खरीदने आया था। सड़क किनारे ही कार खड़ी कर दी थी। सीआरपीएफ जवान ने फल खरीदने के बाद जब उन्होंने कार स्टार्ट की तो नशे में धुत व्यापारी ने अपनी स्कूटी कार के सामने रोक दी। उसने जब स्कूटी साइड करने को कहा तो व्यापारी आग बबुला हो गया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल सीआरपीएफ जवान पर तान दी।
विज्ञापन
इसी बीच सीआरपीएफ जवान ने अपने दांव पेच से पिस्टल छीन ली। लेकिन पिस्टल की डोरी व्यापारी के हाथ में थी। जिससे छीना छपटी हो गई। बचाव में जवान का साला अरुण ने हस्तक्षेप किया तो व्यापारी ने उसके साथ मारपीट कर दी। कपड़े फाड़ दिये। खासा हंगामा खड़ा हो गया। शोर सुन कर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने जब पिस्टल की छीनने की कोशिश की तो व्यापारी पुलिस से भी भिड़ गया।
खींचतान के बाद काफी मशक्कत से पुलिस को पिस्टल छीनने में सफलता मिल सकी। इतना ही नहीं थाने पहुंच कर भी व्यापारी की पुलिस कर्मियों से खींचतान हुई। बता दें कि व्यापारी की नगर में पेंट की दुकान है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र डा. योगेंद्र निवासी गजरौला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
....तो हो सकती थी बड़ी वारदात ः सरेराह थाने के सामने सीआरपीएफ जवान पर पिस्टल तानने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। आस पास मौजूद लोग भागने लगे। गनीमत रही जिस पर पिस्टल तानी गई थी वह सीआरपीएफ जवान था। जिसने विभाग में सिखाए गए अपने दांव पेच से पिस्टल छीन ली। यदि कोई आम आदमी होता तो वारदात बड़ी हो सकती थी। गोली चल सकती थी। क्योंकि पिस्टल लोड थी, पिस्टल में छह गोलियां मिली हैं।