फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSC student molested in Hasanpur, handed over mobile and asked to talk

Amroha News: हसनपुर में बीएससी की छात्रा से छेड़खानी, मोबाइल हाथ में थमाकर बोला, बात कर लेना

Fri, 28 Jul 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
BSC student molested in Hasanpur, handed over mobile and asked to talk
हसनपुर। बीएससी की छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरोपी युवक उसके पीछे-पीछे घर तक पहुंच गया। मोबाइल थमाकर बोला की बात कर लेना। छात्रा ने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़ लिया और बाहर की तरफ खींचने लगा। परिजनों ने साहस दिखाते हुए मोहल्ले के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और जमकर सबक सिखाया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ये मामला हसनपुर कस्बे का है। बताते हैं कि सैदनगली थानाक्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला महल निवासी शाहिद मोबाइल में स्नेप चैट के माध्यम से हसनपुर की एक युवती को मैसेज भेजता था। युवती हसनपुर के ही एक डिग्री काॅलेज में बीएसएसी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा आरोपी के मैसेज को नजर अंदाज करती थी। उसका कोई जबाव नहीं देती थी। बृहस्पतिवार दोपहर को छात्रा बाजार से अपने घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में युवक मिल गया। युवक छेड़खानी करते हुए छात्रा का पीछा करने लगा और दुस्साहस दिखाते हुए छात्रा के घर में घुस गया। घबराई छात्रा ने परिजनों ने युवक के बारे में बताया तो युवक छात्रा को मोबाइल देने लगा। बोला कि इस पर बात कर लेना। छात्रा के माता पिता ने साहस का परिचय दिखाते हुए मोहल्ले के लोगों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया। जमकर सबक सिखाया । बाद में आरोपी को लेकर थाने पहुंच गए। युवक गैर संप्रदाय का होने की वजह से लोगों में घटना की जानकारी से रोष फैल गया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आनन-फानन में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed