फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   B.Sc Nursing student committed suicide by hanging herself

Amroha News: बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 28 Jan 2025 03:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Jan 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
B.Sc Nursing student committed suicide by hanging herself
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार केसरी कुंज में रहने वाली बीएससी नर्सिंग की छात्रा ज्योति सिंह (21) ने पंखे से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। फोन न उठने पर साथी छात्राएं कमरे पर पहुंचीं तो छात्रा का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने जांच पड़ताल कर छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि देवरिया के बबनी निवासी ज्योति सिंह आरएसडी एकेडमी में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह रामगंगा विहार केसरी कुंज में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहती थी। ज्योति की दोस्त ने रविवार को उसे कई बार काॅल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सोमवार सुबह फिर से फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका में सुबह साढ़े आठ बजे घर पर आ गई।
विज्ञापन

उसने दरवाजे की जाली से देखा तो ज्योति का शव दुपट्टे के जरिये पंखे से लटका हुआ था। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया और छात्रा के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर नोएडा में रहने वाला छात्रा का भाई विनय सिंह और अन्य रिश्तेदार आ गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। छात्रा का मोबाइल ओर लैपटॉप कब्जे में ले लिया गया है। अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। छात्रा की दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed