फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother seeking justice for his sister drinks petrol at police station

UP: बहन को इंसाफ दिलाने पहुंचा भाई, थाने में तंग आकर पी लिया पेट्रोल; पुलिस वाला है जीजा

Fri, 26 Jun 2026 11:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 26 Jun 2026 11:21 PM IST
सार

युवक के पेट्रोल पीते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Brother seeking justice for his sister drinks petrol at police station
युवक ने थाने में पिया पेट्रोल - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

यूपी के अमरोहा स्थित सैदनगली थाना परिसर में पुलिस की संवेदनहीनता से तंग आकर एक युवक द्वारा पेट्रोल पीने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक अपनी विवाहित बहन को इंसाफ दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचा था। फिलहाल, युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन

बताते हैं कि नौगावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सैदनगली क्षेत्र के युवक से हुआ था, जो वर्तमान में रायबरेली के बछरावां थाने में पुलिस सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच देवर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का भी संगीन आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 17 जून की रात भी ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सिपाही पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और देवर के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात कराने में प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़िता न्याय की गुहार लगाने रोजाना थाने के चक्कर काट रही थी। 

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पीड़िता अपने भाई के साथ सैदनगली थाने पहुंची थी। पीड़िता का कहना है कि वहां तैनात एक दरोगा ने कह दिया कि प्राथमिकी दर्ज है, हमारे पास आरोपी को गिरफ्तार करने का समय नहीं है। पुलिस के इस टालमटोल रवैए और संवेदनहीनता से आहत होकर भाई ने थाने में खड़ी अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर पी लिया। 

थाना परिसर में युवक के पेट्रोल पीते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed