{"_id":"58542d404f1c1b896064b8a5","slug":"brother-in-law-says-about-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"साला बोला-उधारी चुकाओ फिर अपनी बीवी को घर ले जाओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साला बोला-उधारी चुकाओ फिर अपनी बीवी को घर ले जाओ
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
एक हजार के नकली नाेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर तहसील क्षेत्र में उधार दिए गए रुपये के लिए बहन को ससुराल जाने से रोकने का मामला प्रकाश में आया है। इसके तहत आदमपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने बहनोई के उधार लिए पांच हजार रुपये नहीं लौटाने पर बहन को मायके में ही रोक लिया। आठ माह विवाहिता के ससुराल न पहुंचने पर अब मामला कोतवाली पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने बीच में पड़कर साले-बहनोई के बीच सुलह करा दी।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल की एक युवती की शादी करीब पंद्रह साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव जयतोली में हुई थी। बताया जाता है कि, करीब एक साल पहले युवती के भाई से उसके बहनोई ने पांच हजार रुपये उधार लिए थे। कहा था कि एक माह बाद लौटा दूंगा, लेकिन रुपये नहीं लौटाए।
इस पर आठ माह पहले भाई अपनी बहन को उसकी ससुराल से बुलाकर अपने घर ले गया। बाद में बहनोई से कहा कि, उधार के रुपये चुकाओ और अपनी पत्नी को ले जाओ। आठ माह तक रुपये नहीं लौटाए गए। कई बार पति अपनी पत्नी को बुलाने उसके मायके पहुंचा, लेकिन साले ने जाने से रोक दिया। आखिरकार पति शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी कोतवाली में बुला लिया। घंटों की जद्दोजहद की बाद पुलिस ने साले-बहनोई में सुलह कराई।