फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother-in-law raped a disabled person, secret revealed when she became pregnant

Amroha News: दिव्यांग से रिश्ते के बहनोई ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped a disabled person, secret revealed when she became pregnant
अमरोहा। परिजनों की गैर मौजूदगी में दिव्यांग के साथ रिश्ते के बहनोई ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अल्ट्रासाउंड में सात महीने की गर्भवती होने का खुलासा होने पर घटना से पर्दा उठ गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाला व्यक्ति रंगाई-पुताई का कार्य करके परिवार का पालन पोषण करता है। जबकि उसकी पत्नी घरों में झाड़ू-पोछा करने का काम करती है। मजदूर की बेटी आधे शरीर लकवा ग्रस्त है। दिव्यांग भी है। सात महीने पहले युवती घर पर अकेली थी। तभी रिश्ते का बहनोई घर में मोबाइल चार्ज करने के बहाने आ गया और उसने डरा-धमका कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दहशतजदा पीड़िता ने अपने परिजनों को ये बात नहीं बताई। परिजनों ने पेट को बढ़ता देखा तो बीमारी समझ कर अल्ट्रासाउंड कराया। जिसकी रिपोर्ट देखकर सभी लोग अचंभित रह गए। अल्ट्रासाउंड में पीड़िता सात महीने की गर्भवती निकली। परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। शनिवार को माता-पिता पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और थाने में तहरीर दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मोहल्ला पनवाड़ी नौगजा के रहने वाले परवेज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed