फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother-in-law dies during treatment after being injured in a life-threatening attack by his sister's husband.

Amroha News: बहनोई के जानलेवा हमले में घायल साले की इलाज के दौरान हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies during treatment after being injured in a life-threatening attack by his sister's husband.
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में 25 सितंबर को सेफ अलमारी की चाबी न मिलने पर जीजा के चाकू से हमले में गंभीर रूप से घायल छात्र जितेंद्र (15) की मौत हो गई। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना के दिन सैदनगली के गांव सुतारी निवासी जितेंद्र का बहनोई नरेश गंगाचोली स्थित स्कूल पहुंचा था। उसने शिक्षकों को छात्र के पिता की तबीयत खराब होने की बात बताई। झांसे में आकर शिक्षकों ने कक्षा आठ के छात्र जितेंद्र को उसके साथ भेज दिया। रास्ते में नरेश ने अलमारी की चाबी मांगी। चाबी देने से मना करने पर उसने जितेंद्र के पेट और कनपटी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन

गंभीर हालत में जितेंद्र को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया था। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने जितेंद्र के चाचा मेवाराम की तहरीर पर नरेश के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के निजी अस्पताल में कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार सुबह जितेंद्र की मौत हो गई। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अलमारी की चाबी का विवाद बना काल
हसनपुर। बताया जा रहा है कि आरोपी नरेश की पत्नी जो जितेंद्र की बहन चंचल है। वह पारिवारिक विवाद के कारण नाराज होकर अपने मायके आ गई थी और अलमारी की चाबी साथ ले आई थी। इसी चाबी को हासिल करने की कोशिश में आरोपी ने अपने ही नाबालिग साले पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।



जितेंद्र की मौत से उजड़े दो परिवार
हसनपुर। अलमारी की मामूली चाबी को लेकर हुए विवाद ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। जितेंद्र की मौत से उसके पिता कैलाश के घर का इकलौता चिराग बुझ गया, वहीं उनकी बेटी चंचल का घर भी बिखर गया। आरोपी नरेश के इस कदम से उसका साला जितेंद्र छिन गया और वह खुद हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गया। जितेंद्र के माता-पिता इकलौते बेटे की मौत से टूट चुके हैं, वहीं चंचल पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाई की असमय मौत और पति के जेल जाने से उसका परिवार बिखर गया। इस घटना ने दो परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed