फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bridgeghat overbridge

जून जुलाई से शुरू हो सकती है ब्रजघाट पुल पर आवागमन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bridgeghat overbridge
अमरोहा। एनएचएआई ने ब्रजघाट पर पुराने पुल की मरम्मत के लिए पांच से छह महीना की मोहलत मांगी है। उसका दावा है बेयरिंग समेत अन्य चीजें खराब हैं। इसके चलते मेंटीनेंस में समय लग सकता है। फिलहाल पुराने पुल से 17 दिसंबर की रात से आवागमन पूरी तरह से बंद है। उम्मीद जताई जा रही है कि मेंटीनेंस के बाद मई या जून से आवागमन बहाल हो सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली-मुरादाबाद रोड पर ब्रजघाट में गुजर रही गंगा नदी पर बने पुराने पुल का हाल ही में जीर्णोद्धार हुआ था। इस पर लगभग 25 करोड़ रुपये की रकम खर्च की गई थी लेकिन गुणवत्ता पर शुरुआती दौर में ही सवाल उठने लगे थे। बताते हैं कि सीमेंटेड पुल को उधेड़ा नहीं गया था। उसी पर डामर डालकर सड़क बिछा दी गई थी। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए थे लेकिन उनकी शिकायत को तवज्जो नहीं दी गई। 17 दिसंबर की रात को पुल का पिलर धंस गया। पिलर संख्या चार लगभग आधा फीट नीचे हो गया। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। इसके बाद आवागमन रोक दिया। डीएम उमेश मिश्र ने एनएचएआई के अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पिलर के धंसने को गंभीर लापरवाही करार दिया। इसके बाद एनएचएआई ने मेंटीनेंस के लिए पांच से छह महीना की मोहलत मांगी है। प्रोजेक्ट मैनेजर वीके बंसल ने बेयरिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण चीजों के खराब होने का दावा किया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मेंटीनेंस के लिए पांच से छह महीना का समय मांगा है। डीएम उमेश मिश्र ने इस बार पुल के मेंटीनेंस में मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed