फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   boy was beaten by girl

शोहदे ने हाथ पकड़ा तो युवती ने की चप्पलों से धुनाई

Fri, 16 Sep 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 16 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
boy was beaten by girl
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
 गाजियाबाद से ही बस में युवती का पीछा कर रहे शोहदे ने अमरोहा में भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। युवती पिता के साथ अमरोहा में उतरी तो उसके पीछे हो लिया। और तो और जोया में उसने युवती हाथ पकड़ लिया। इस पर भड़की युवती ने जोया चौकी के सामने ही उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। बाद में मनचले को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जोया ब्लाक के एक गांव निवासी अपनी बेटी के साथ दिल्ली से बस से अमरोहा आ रहे थे। गाजियाबाद से ही एक मनचला बस में उनकी बेटी को घूर रहा था। पिता का आरोप है कि मनचले ने बस में भी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। मनचले के हौसले इतने बुलंद थे कि पिता-पुत्री बस से उतरे तो उनके पीछे हो लिया।
विज्ञापन


उन्हीं की टैंपो से जोया तक पहुंच गया। वहां चौकी से पहले टैंपो से उतरते ही उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। इस पर भड़की युवती ने चौकी के सामने ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी उसकी उससे कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन अभी वो ये नहीं बता पा रहा था कि वो कौन है और कहां का रहने वाला है। मामले में युवती ने उसके खिलाफ तहरीर दे दी है। आरोपी को डिडौली कोतवाली ले जाया गया है। कोतवाल का कहना है युवती के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed