फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bone and joint pain increases in the freezing cold

Amroha News: गलन भरी सर्दी में बढ़ा हड्डी और जोड़ों का दर्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bone and joint pain increases in the freezing cold
अमरोहा। गलन भरी ठंड में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं से लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, घुटनों की समस्या और गर्दन में जकड़न की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी हड्डी और जोड़ों में दर्द से परेशान 60 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 1264 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें 60 मरीज हड्डी की समस्या से पीड़ित थे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कामेंद्र सिंह ने मरीजों को दवा के साथ उचित खानपान व देखरेख की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में लोगों के जोड़ों व हड्डियों में दर्द होने लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों में होती है। जिनके घुटनों में दर्द रहता है और उठने-बैठने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों को सर्दी से बचाव व प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। बताया कि सर्दी से बचने के लिए पूरे व गर्म कपड़े पहनें। गर्म भोजन करें। बुजुर्ग कम ही घर से निकलें। व्यायाम करें और सर्दी से राहत के लिए धूप सेंकें। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अमरोहा नगर सीएचसी में भी मरीजों की भरमार रही। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि सोमवार को 1264 मरीजों की ओपीडी हुई है। इन दिनों में हड्डी और जोड़ दर्द के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed