फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Body of student found who was swept away in Ramganga canal four days ago

Amroha News: चार दिन पहले रामगंगा नहर में बहे छात्र का मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Body of student found who was swept away in Ramganga canal four days ago
मंडी धनौरा। चार दिन पहले रामगंगा पोषक नहर में नहाने के दौरान बहे कक्षा 10 के छात्र का शव बुधवार की सुबह बरामद हो गया। उसका शव करीब चार किलोमीटर दूर नहर में उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ ने शव बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव शाहपुर रझेड़ा निवासी तशब बीते शनिवार को अपने दोस्तो के साथ रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया था। गहरे पानी व तेज बहाव में तशब बह गया। एनडीआरएफ उसकी तलाश में जुटी हुई थी। परिजन भी सुबह से शाम तक उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एनडीआरएफ के जवानों को ग्राम मोहम्मदपुर लोहर्रा के पास नहर में एक शव उतराता दिखाई दिया। उन्होंने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी पहचान तशब के रूप में की। पोस्टमार्टम को लेकर काफी देर तक पुलिस व परिजनों में नोकझोंक होती रही। बाद में परिजनों के अनुरोध पर शव बगैर पोस्टमार्टम के उनको सौंप दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद शराब के नशे में रामगंगा पोषक नहर में उतरे देहरा कादर बख्श गांव निवासी विपिन का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। विपिन को गहरे पानी में बहते हुए एनडीआरएफ के जवानों ने बचाया था।

वहीं शराब के नशे में रामगंगा पोषक नहर में नहाने उतरे ग्राम देहरा कादर बख्श निवासी विपिन कुमार का पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed