फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Body of married woman found hanging from doorframe; dowry death case registered, husband in custody.

Amroha News: चौखट पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from doorframe; dowry death case registered, husband in custody.
अमरोहा। शहर के मोहल्ला तकिया मोती शाह में बृहस्पतिवार रात 28 वर्षीय गुलफ्शा की मौत हो गई। उसका शव घर में कमरे की चौखट पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जमीन पर पैर टिके हुए थे। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला तकिया मोती शाह निवासी फरहान की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उसकी बहन गुलफ्शा की शादी करीब तीन वर्ष पहले मोहल्ले के ही इंतजार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके वालों ने बाइक, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, फर्नीचर समेत अन्य सामान अपनी हैसियत के अनुसार दिया था। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर गुलफ्शा को ताने देने लगे। विरोध करने पर पति इंतजार उसके साथ मारपीट करता था और उसे परेशान करता था। देवर इरफान पर भी प्रताड़ित करने का आरोप है। गुलफ्शा जब भी मायके आती थी तो ससुराल में होने वाली प्रताड़ना की जानकारी देती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 24 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे इंतजार उनके घर पहुंचा और गुलफ्शा के आत्महत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद फरहान और उसका भाई ससुराल पहुंचे तो गुलफ्शा का शव चौखट पर लटका मिला और उसके पैर जमीन से टिके हुए थे। दोनों भाइयों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ.. प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed