{"_id":"65d904521f2183ee28045b37","slug":"body-of-intermediate-student-found-on-railway-track-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-114401-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इंटरमीडिएट के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इंटरमीडिएट के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
विज्ञापन
गजरौला। सैदनगली थाना क्षेत्र के हरियाना गांव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र आजम का शव गजरौला में रेलवे ट्रैक पर मिला। वह सुबह घर से परीक्षा देने जाने की बात कह कर निकला था। सूचना पाकर पहुंचे आरपीएफ कर्मियाें ने जेब में मिले मोबाइल से उसके परिजनों को फोन किया।
मृतक आजम के पिता अजमत गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। उनके चार बच्चों में सबसे बड़ा आजम इंटरमीडिएट का छात्र था। इस समय उसके पेपर चल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह पेपर देने की बात कहकर घर से निकला था। उसका परीक्षा केंद्र निकट ही कुंदरकी गांव में है। वह दोपहर बाद तक परीक्षा देकर घर नहीं लौटा। जिस पर परिजन उसे तलाश करने निकले। शाम को पौने चार बजे भानपुर फाटक के गेटमैन ने जीआरपी व आरपीएफ को फोन कर सूचना दी कि रेलवे ट्रैक पर एक किशोर मृत पड़ा है।
सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक के सिर व एड़ी पर चोट के निशान थे। उसकी जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। संवाद