फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Blood tests will soon be available 24 hours a day at the district hospital.

Amroha News: जिला अस्पताल में जल्द 24 घंटे हो सकेगी खून की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Blood tests will soon be available 24 hours a day at the district hospital.
अमरोहा। जिला अस्पताल में जल्द 24 घंटे मरीजों के खून की जांच की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन खून की जांच करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी कर रहा है। ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जांच कराई जा सके। अभी तक मरीजों को सिर्फ सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खून का सैंपल लिया जाता है, जबकि रिपोर्ट तीन दिन बाद मिलती है।
विज्ञापन

करीब 25 लाख की आबादी वाले जिले के जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सीबीसी, डेंगू, मलेरिया व थॉयराइड सहित 20 से अधिक प्रकार की खून की जांच होती है। टीबी व एचआईवी की जांच अलग-अलग कक्षों में होती हैं। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मरीज को एक ही स्थान पर जांच की सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में आईपीएचएल लैब बनाई जा रही है। इसमें मरीजों को करीब 120 प्रकार की बीमारियों से जुड़ी जांच रिपोर्ट चौबीस घंटे में मिल सकेगी। लैब से रहरा, हसनपुर, नौगांवा सादात, अमरोहा नगर, ढबारसी, गजरौला सीएचसी को भी जोड़ा जाएगा। कर्मचारी खुद सैंपल आईपीएचएल लैब भेजेंगे, जहां से रिपोर्ट सीएचसी पहुंचेगी। इसके बाद मरीजों या उनके तीमारदारों के व्हाट्सएप पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। 24 घंटे जांच करने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अस्पताल बंद होने का समय दो बजे तक है, लेकिन जांच सिर्फ 12 बजे तक ही की जाती थी। इसके बाद आने वाले मरीजों को घर वापस भेज दिया जाता है। लेकिन जल्द ही अस्पताल में 24 घंटे मरीजों के खून की जांच की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed