फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Blood bank itself sick...need blood

Amroha News: ब्लड बैंक खुद बीमार...रक्त की दरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Blood bank itself sick...need blood
अमरोहा। भीषण गर्मी में लोग बुखार-टाइफाइड की चपेट में आने लगे हैं। डेंगू भी पनपने की आशंका है। ऐसी स्थिति में भी जिले की ब्लड बैंक सूखने की कगार पर पहुंच गया है। साढ़े तीन सौ यूनिट वाली ब्लड बैंक में केवल 19 यूनिट रक्त बचा है। जबकि ए-निगेटिव एक यूनिट ब्लड को छोड़कर कोई भी निगेटिव ग्रुप का रक्त ब्लड बैंक में नहीं है। मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ये है कि गर्भवती महिलाओं को भी ब्लड मुहैया नहीं हो पा रहा है। लोगों को निजी ब्लड बैंक से मनमाने दामों में ब्लड लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक की क्षमता 350 यूनिट रक्त संग्रहीत करने की है। लेकिन यहां औसतन 150 यूनिट रक्त रखा जाता है। क्योंकि रक्त 35 दिन से अधिक संग्रहीत नहीं किया जा सकता है। अमरोहा में खून की खपत कम है। इसलिए खून खराब भी न हो और जरूरत के हिसाब से सभी ग्रुप लोगों को मिल सकें, ब्लड बैंक कर्मी मुकम्मल व्यवस्था रखते हैं। फिलहाल रक्तदान करने वाले लोग भी नहीं पहुंच रहे हैं। जिस कारण ब्लड यूनिट कम हो गई है। सिजेरियन डिलीवरी केस में ब्लड की जरूरत पड़ती है। लेकिन अचानक में इमरजेंसी के हालात बने तो ब्लड के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। लैब टेक्नीशियन मोहित चौधरी ने बताया कि फिलहॉल ब्लड बैंक में केवल 19 यूनिट खून मौजूद है। इसमें पॉजिटिव ग्रुप तो हैं, लेकिन निगेटिव ग्रुप की कमी है।
विज्ञापन

-----------------
गर्भवती महिलाओं को पड़ती है खून की जरूरत
जिले में सरकारी एक मात्र ब्लड बैंक है। लेकिन जिले की महिलाओं में अक्सर खून की कमी पाई जाती है। गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन और नार्मल डिलीवरी के दौरान डॉक्टर अक्सर खून चढ़ाने की जरूरत पड़ी है। ऐसे में खून की कमी होने से गर्भवती महिलाओं को लेकर भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ब्लड बैंक में रक्त की स्थिति
ए-पॉजिटिव------02
बी-पॉजिटिव-----05
ओ-पॉजिटिव-----10
ए-बी पॉजिटिव---02
---------------------
इन बीमारियों में पड़ती है ब्लड की जरूरत
एनीमिया, प्रसव के पूर्व, प्रसव के उपरांत डिलीवरी के बाद, मेजर सड़क दुर्घटना में रक्त रिसाव होने पर, ऑपरेशन, कैंसर, किडनी फेल्योर के मरीजों को अक्सर खून की जरूरत पड़ी है।

--------------------
ब्लड बैंक कर्मियों की सूझबूझ से चल रहा काम
ब्लड बैंक में रक्त यूनिट लगभग खत्म हो चुका है। केवल 19 यूनिट बची है। बावजूद इसके ब्लड बैंक कर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी है। उनका कहना है कि अगर इमरजेंसी में ब्लड की जरूरत पड़ती है तो, पहले प्राथमिकता मरीज के परिजनों को दी जाती है। जिससे उनके खून का मैच कर दिया जा सके। अन्यथा कुछ स्वैच्छिक डोनर लगातार संपर्क में बने रहते हैं। उन्हें बुलाकर आपात स्थिति में खून की पूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed