फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BLO teacher fainted due to warning of action

कार्रवाई की चेतावनी से बेहोश हुई बीएलओ शिक्षिका, आईसीयू में भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
BLO teacher fainted due to warning of action
अमरोहा। शुक्रवार को ब्लॉक जोया उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा खुमार में तैनात शिक्षिका प्रीति शर्मा बीएलओ के काम के लिए स्कूल से गईं। इस बीच निरीक्षण करने पहुंची बीईओ को शिक्षिका स्कूल में नहीं मिली। इस पर बीईओ ने शिक्षिका पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। प्रधानाचार्य से इस बात की जानकारी लगने पर शिक्षिका बेहोश हो गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। जबकि बीईओ ने कार्रवाई करने की चेतावनी देने से इंकार किया है।
विज्ञापन

शिक्षिका प्रीति शर्मा की ड्यूटी नगर पालिका चुनाव के लिए अमरोहा नगर में बतौर बीएलओ लगी है। जिसके चलते शुक्रवार को वह स्कूल पंजिका में बीएलओ की ड्यूटी करने की बात लिखकर चली गईं। इसी दौरान बीएसए के आदेश से बीईओ आयशा बी निरीक्षण करने स्कूल पहुंची। जहां पर प्रधानाचार्य ने उनके बीएलओ ड्यूटी में जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान बीईओ ने स्कूल समय में बीएलओ का काम करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर चली गईं। लेकिन बाद में ये बात प्रधानाचार्य ने ये बात प्रीति शर्मा को बताई। कार्रवाई होने की जानकारी मिलते ही प्रीति सदमे में आ गई और वह मौके पर ही बेेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। सूचना मिलते ही बीएलओ का काम कर रहे उनके शिक्षक पति तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ आयशा बी ने बताया कि उन्होंने बीएसए के आदेश पर स्कूल का निरीक्षण किया था। प्रधानाचार्य से जानकारी मिलने पर पता चला कि प्रीति शर्मा बीएलओ की ड्यूटी में गई हैं। उनके द्वारा कार्रवाई करने जैसे कोई बात नहीं कही गई। अगर किसी ने कार्रवाई की बात प्रीति शर्मा को जानकारी दी है तो ये गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed