फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bku workers went to Ghazipur border with bikes

बाइकों से गाजीपुर बार्डर को गए भाकियू (असली) के किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
bku workers went to Ghazipur border with bikes
गजरौला चौपला से गाजीपुर बार्डर की ओर कूच करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। भारतीय किसान यूनियन (असली) के किसान बाइक रैली की शक्ल में गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हुए। इससे पूर्व यहां चौपला पर रुककर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे संभल में भाकियू (असली) के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व वाली बाइक रैली हसनपुर की दिशा से चौपला पर आकर रुकी। रैली में शामिल कार्यकर्ता अपनी-अपनी बाइकों पर संगठन का हरा झंडा लगाए हुए थे। कई ने तिरंगा भी पकड़ा हुआ था। रैली के बीच सड़क पर रुकते ही हाईवे जाम की गिरफ्त में आ गया। यहां पत्रकारों से बातचीत में संगठन के मंडल महासचिव संजीव गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का दमन कर रही है लेकिन किसान अंतिम सांस तक अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और फिर प्रदेश में होने वाले विस चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा उठाना होगा। इस मौके पर वारिस सुलेमान, अजीज, अमित, अंकित, राजू, वीरेंद्र, कमल सिंह, जमशेद, हारून, अली वारिस, टीकम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed