{"_id":"696147b6093aca7788038e60","slug":"bku-united-front-raised-voice-against-pollution-in-the-20th-day-of-protest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-155186-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाकियू संयुक्त मोर्चा ने 20वें दिन धरने में उठाई प्रदूषण के खिलाफ आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाकियू संयुक्त मोर्चा ने 20वें दिन धरने में उठाई प्रदूषण के खिलाफ आवाज
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बेमियादी धरने के 20वें दिन प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान पर्यावरण वैज्ञानिक माधव गाडगिल को श्रद्धांजलि दी। उनके पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए योगदान को सराहा। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून, नकली रसायनों को संगठित आर्थिक अपराध घोषित करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग उठाई।
शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर तीखा प्रहार किया। मंत्री ने फसलों की बढ़ती पैदावार का हवाला देकर किसानों को खुशहाल बताया था। नरेश चौधरी ने कहा कि कृषि मंत्री जमीनी हकीकत से अनजान हैं। इस दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून, नकली रसायनों को संगठित आर्थिक अपराध घोषित करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग उठाई। इस अवसर पर माेर्चा के प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू, राष्ट्रीय सचिव चंद्रपाल सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण चौहान, सुरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, चरण सिंह, हिमांशु वर्मा, मलखान सिंह, अहसान मलिक, रघुवीर सिंह, नूर मोहम्मद, यशपाल सिंह,नन्हे सिंह, गिरवर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक भुल्लर, शान चौधरी आदि मौजूद रहे।
-- -- -