फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BKU Shankar staged a protest regarding various demands

Amroha News: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू शंकर ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
BKU Shankar staged a protest regarding various demands
नौगांवा सादात। भारतीय किसान यूनियन शंकर के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों की खतौनी में गलत तरीके से दर्ज हुए हिस्सों की त्रुटि सही कराने समेत अन्य मांगों को उठाया।
विज्ञापन

भाकियू शंकर के तहसील अध्यक्ष मास्टर जगत सिंह चौहान के नेतृत्व कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि भले ही सरकार किसान व जनता के लिए सराहनीय कार्य कर रही हो, लेकिन प्रशासनिक कार्मिक स्तर पर भ्रष्टाचार होने के कारण पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मांग उठाई कि देश व प्रदेश में एक समान शिक्षा का अधिकार के तहत परिषदीय व अन्य सभी विद्यालयों में एक समान पाठ्यक्रम प्राइवेट पब्लिकेशन के स्थान पर एनसीईआरटी द्वारा छपाई गई पुस्तकों का ही किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के अभिभावक गण बच्चों को निजी कारणों से घर रोक लेते हैं। जिससे छात्र-छात्राओं की शैक्षिक स्थिति कमजोर होने से देश की नींव कमजोर हो रही है। आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों को अक्टूबर से 31 मार्च तक ही संचालित कराया जाए। अमरोहा विकास प्राधिकरण, जिला सहकारी बैंक बोर्ड, गंगा रिवर फ्रंट, ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाए। छुट्टा पशुओं के साथ खूंखार कुत्तों व बंदरों की संख्या पर रोक लगे। शराब की ओवर रेटिंग व अवैध कच्ची शराब पर अभियान चलाकर तत्काल रोक लगाई जाए। बाद में उन्होंने एसडीएम ब्रजपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, अमीपाल सिंह, रमेश, लटूर सिंह, ओमवीर रामकिशोर, राम रत्न, सत्यपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed