{"_id":"6a247ffd4456a5ad9100b1bf","slug":"bku-shankar-roared-at-the-collectorate-regarding-the-problems-of-farmers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165358-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भाकियू शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भाकियू शंकर
Sun, 07 Jun 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर भाकियू शंकर ने शनिवार को कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। अनिश्चितकालीन धरने की जानकारी होने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों समझाकर शांत किया। किसानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्ट्रर को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को किसानों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र के किसानों, मजदूरों तथा आम नागरिकों की अनेक महत्वपूर्ण समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। मुरादाबाद मंडल के करीब पांच लाख किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मध्य गंगा नहर फेस-दो में तत्काल पानी छोड़ा जाए। साथ ही आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की। डिडौली क्षेत्र में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, जर्जर बिजली लाइनों के सुधार, अतिभारित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और किसानों के लंबित निजी नलकूप विद्युत संयोजनों को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी।
जिलाध्यक्ष नेमपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। धर्मवीर सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सीमा पांच लाख रुपये किए जाने और सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों पर बढ़े ब्याज भार को कम कर ब्याज दर दोबारा तीन प्रतिशत करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर सिंह ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन बैंक योजना के तहत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अमरोहा के गठन, अमरोहा विकास प्राधिकरण की स्थापना, गजरौला ट्रॉमा सेंटर के संचालन, तिगरी धाम के विकास, हसनपुर सहकारी चीनी मिल के विस्तार तथा किसानों के लंबित गन्ना भुगतान के शीघ्र निस्तारण की मांग की। अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता चौधरी विक्रम सिंह पवार व संचालन प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर सिंह ने किया। इस दौरान बबीता रानी, मंजू चौधरी, पूनम चौधरी, संगीता रानी, प्रियंका भटनागर, रश्मि यादव, नीतू रानी, रीना रानी, कपिल चौधरी, राजवीर सिंह, खेमपाल सिंह, सुधाकर सिंह मौजूद रहे।