{"_id":"650bdde9bfa29599f70ad459","slug":"bku-asli-raised-demand-to-catch-violent-bulls-and-stray-dogs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-5115-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाकियू असली ने हिंसक सांड़ों व आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाकियू असली ने हिंसक सांड़ों व आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग उठाई
Thu, 21 Sep 2023 11:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
न यूनियन असली की पंचायत में में हिंसक सांड़ों और आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग उठाई गई। कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता कमल सिंह तथा संचालन कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने किया। तहसील अध्यक्ष रमेश चंद सिंह ने कहा कि हसनपुर से भदौरा जाने वाले मार्ग में नहर की कई पुलियां अधूरी हालत में पड़ी हुई हैं। वहीं, गन्ने की सप्लाई का समय भी आ गया है। लेकिन अभी तक इन पुलियों को ठीक नहीं कराया गया है। 25 सितंबर को कुआंखेड़ा में होने वाली महापंचायत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। यहां तहसील अध्यक्ष समरपाल सिंह, परम सिंह, रमेश चंद्र, राहुल चौधरी, राजपाल सिंह, अलीमुद्दीन सैफी, उमर सैफी, थान सिंह, गोवर्धन,ब्रह्मपाल,परम सिंह रहे। उधर, भाकियू भानु की पंचायत में जिलाध्यक्ष शीशपाल कटारिया ने कहा कि जल्द ही किसान आयोग का गठन किया जाए। हिंसक पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। कई गांवों में रास्तों को खादकर पानी के पाइनलाइन बिछाई गई है। लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही से बंद नहीं कराया है। जिससे परेशानी हो रही है। यहां तहसील अध्यक्ष लोकेश चौहान, तहसील प्रभारी हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौहान आदि रहे।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आदमपुर शिवमंदिर पर हुई। जिसमें किसानों ने कहा कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहां पर छुट्टा पशुओं की समस्या बहुत अधिक है। जो अधिकारियों दिखाई नहीं देती। जिला स्तरीय अधिकारियों को भी गुमराह किया जाता है। इसलिए गंगेश्वरी को नई तहसील के रूप में गठन किया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बेसहारा गोवंश पशुओं को पकड़ कर गोशाला भिजवाया जाए। चकबंदी विभाग द्वारा किसानों का शोषण बंद किया जाए। यहां लियाकत अली तथा सुरेंद्र सिंह, नितिन त्यागी, धनीराम, महिपाल, जयपाल सिंह, रामपाल सिंह, रहीस अहमद आदि मौजूद रहे।