{"_id":"58c45c604f1c1b0311dc4371","slug":"bjp-won-in-amroha-three-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलखिलाया कमल..महबूब की ही साइकिल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलखिलाया कमल..महबूब की ही साइकिल बची
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2017 में चली मोदी लहर में जिले की तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी कमल खिलाने में कामयाब रहे। सिर्फ अमरोहा सीट पर कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने जीत दर्ज कर सपा की जिले में लाज बचाई। बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। ऐतिहासिक जीत से भाजपाई खुशी से झूम उठे।
मतगणना स्थल पर ही चारों प्रत्याशियों की के बाद गगनभेदी नारे गूंज उठे। जीतने वाले प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस प्रशासन ने घर तक पहुंचाया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में विधानसभा चुनाव की शनिवार को मतगणना कराई गई। सुबह आठ बजे काउंटिंग शुरू हुई।
एक घंटे में ही रुझान आने शुरू हो गए। लोकसभा की ही तरह विधानसभा चुनावों में मोदी लहर की सुनामी जारी रही। जिले की चार सीटों में से तीन पर भाजपा प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। धनौरा सुरक्षित विस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा 102943 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन
राजीव तरारा ने सपा प्रत्याशी जगराम को 38229 मतों से हराकर करारी शिकस्त दी। सपा प्रत्याशी को कुल 64714 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा प्रत्याशी संजीव लाल 51952 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे। नौगावां सादात विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान ने सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी को हराकर जीत हासिल की।
चेतन चौहान ने 97030 मत प्राप्त किए, जबकि सपा प्रत्याशी को 76382 मत प्राप्त हुए। चेतन चौहान ने सपा प्रत्याशी को 20648 वोटों से हराया। बसपा प्रत्याशी जयदेव सिंह 40172 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, हसनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सपा प्रत्याशी कद्दावर कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को 27770 वोटों से हराकर विजयश्री पाई। इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कुल 111269 मत प्राप्त किए, जबकि कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने 83499 मत प्राप्त किए।
वहीं बसपा प्रत्याशी गंगासरन खड़गवंशी 51930 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। उधर, अमरोहा विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने बसपा प्रत्याशी इंजीनियर नौशाद अली को शानदार जीत दर्ज की। महबूब अली को कुल 74713 मत प्राप्त हुए, जबकि नौशाद अली ने 59671 मत प्राप्त किए।
वहीं भाजपा प्रत्याशी डा. केएस सैनी 45420 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को आरओ द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। चारों प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचाया गया। कौन जीता, कौन हारा
-----------------------
विजयी और निकटतम प्रतिद्वंद्वी
अमरोहा विधानसभा
सपा महबूब अली 74713 (विजयी)
बीएसपी नौशाद अली 59671 (हारे)
धनौरा विधानसभा
बीजेपी राजीव तरारा 102943 (विजयी)
सपा जगराम सिंह 64714 (हारे)
हसनपुर विधानसभा सीट
बीजेपी महेंद्र खड़गवंशी 111269 (विजयी)
सपा कमाल अख्तर 83499 (हारे)
नौगावां विधानसभा
बीजेपी चेतन चौहान 97030 (विजयी)
सपा जावेद आब्दी 76382 (हारे)