{"_id":"69370d552d02de34930aa064","slug":"bjp-wants-to-snatch-the-right-to-vote-alvi-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-153047-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा : अलवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा : अलवी
Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व सांसद व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अलवी ने कहा कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार देश के लोगों से हिंदुस्तानी होने का सुबूत मांग रहे हैं। भाजपा देश के लोगों से वोट का अधिकार छीनना चाहती है जिससे देश में डर का माहौल पैदा हो रहा है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि इससे दुर्भाग्य कुछ नही हो सकता कि देश के लोगों से उनके भारतीय होने का सुबूत मांगा जा रहा है। चुनाव आयोग पूरी तरह सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है। चुनाव आयोग भाजपा से मिला हुआ है। आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं है। केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों से उनके वोट का अधिकार छीनना चाहती है।
देश के लोगों में डर का माहौल है। देश के लोग भयभीत और डरे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री का डिटेन केंद्र बनाने वाला बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में सरकार को मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, जिला महासचिव शाहिद सिद्दीकी, शमीम अब्बासी, इकबाल अंसारी, इमरान प्रधान,नितिन कुमार, जीशान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --