{"_id":"6a16029fbf3044111904dbf5","slug":"bjp-leaders-house-vandalized-father-assaulted-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164626-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाजपा नेता के घर में तोड़फोड़, पिता के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाजपा नेता के घर में तोड़फोड़, पिता के साथ मारपीट
Wed, 27 May 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 27 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव में मंगलवार देर शाम भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सचिन चाहल के पिता के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ की गई। यह घटना कूड़ा जलाने से मना करने पर हुई। पुलिस मामले कख्जांच में जुटी है।
आरोप है कि सचिन चाहल के पिता चरन सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी पड़ोसी अपने घर का कूड़ा जला रहा था। चरन सिंह ने उसे कूड़ा जलाने से मना किया, जिस पर आरोपी आग बबूला हो गया और गालीगलौज करने लगा। जब चरन सिंह ने गालीगलौज करने से मना किया, तो पड़ोसी अपने तीन भाइयों को बुला लिया। चारों ने मिलकर भाजपा नेता के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और घर के बाहर लगा लोहे का जाल भी तोड़ दिया। उन्होंने चरन सिंह के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर पड़ोसियों को आता देख चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घर पहुंचने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सचिन चाहल को उनके पिता ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाजपा नेता सचिन चाहल और उनके पिता ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।