{"_id":"5d6c05c68ebc3e93a553c554","slug":"bjp-leader-speek-jpnagar-news-mbd3206096115","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना लक्ष्य: स्वतंत्रदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना लक्ष्य: स्वतंत्रदेव
ब्रजघाट में जनपद की सीमा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते जिलाध्यक्ष
- फोटो : GAJRAULA
Link Copied
अमरोहा/रजबपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का रजबपुर और जोया में भव्य स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों और साथियों के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
रजबपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रसूलपुर गांव में पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वंतत्र देव सिंह का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य किया है। सरकार ने गरीबों को आवास, पांच लाख तक इलाज, गांव गांव बिजली पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सरकार का अगला लक्ष्य 2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों मे 24 घंटे बिजली सुचारु करने का संकल्प भी भाजपा सरकार ने लिया है। वहीं युद्धवीर सिंह ने भी समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जोया में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान अश्वनी त्यागी, ओमप्रकाश गोला, प्रदीप चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।