फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bin bijeli 18 ghante tadpey log, andhere me niptai sahari

बिन बिजली 18 घंटे तड़पे लोग, अंधेरे में निपटाई सहरी

Thu, 01 Jun 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 01 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
bin bijeli 18 ghante tadpey log, andhere me niptai sahari
Chandigarh Streets Lights - फोटो : File Photo
शहर के नए बिजलीघर में रखे बड़े ट्रांसफार्मर में मंगलवार रात आग लग जाने के कारण आधे शहर से ज्यादा की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 18 घंटे तक लाखों की आबादी गर्मी में तड़पती रही। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई। रोजेदारों ने सहरी अंधेरे में निपटानी पड़ी। पानी की दिक्कत वो अलग।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे नए बिजलीघर पर रखे बड़े ट्रांसफार्मर में आग लग गई। धू-धूकर ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे शहर के करीब पंद्रह मोहल्लों में रहनी वाली लाखों की आबादी बिजली के लिए तड़पती रही। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में बिजली नहीं मिलने से लोगों को पानी भी मय्यसर नहीं हो सका। मध्यरात्रि से ही लोगों ने बिजलीघर फोन खटखटाने शुरू कर दिए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दिनभर बिजलीघर में ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य चलता रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद आपूर्ति आई। तो लोगों को राहत की सांस ली। जेई रवीश त्यागी ने बताया कि टेक्निकल परेशानी की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। जिससे आधे से ज्यादा शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम साढ़े चार बजे ट्रांसफार्मर की मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।  उधर, शहर में गर्मी में चलते जर्जर तार ओवरलोडिंग के कारण शहर में अस्पताल रोड पर टूट गया। तार टूटने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि उस वक्ता आपूर्ति चालू नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed