फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding miscreants looted ten thousand and mobile phone from electrician

Amroha News: बाइक सवार बदमाशों ने इलेक्ट्रीशियन से दस हजार व मोबाइल फोन लूटा

Tue, 08 Aug 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted ten thousand and mobile phone from electrician
गजरौला (अमरोहा)। नगर में पनीर खरीद कर घर जा रहे गांव पाल निवासी इलेक्ट्रीशियन से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध पर गोली मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देकर जंगल में भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पाल निवासी कृष्ण प्रकाश इलेक्ट्रीशियन हैं। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे वह गजरौला से घर जाते समय मझौला वाले रास्ते पर गेट के सामने पहुंचने पर उन्हें बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। बाइक रुकते ही उनको कब्जे में कर लिया। उनकी जेब में रखे दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देकर वह जंगल में भाग गए। वारदात के बाद कृष्ण प्रकाश थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed