फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riders fell while trying to avoid dogs; two injured.

Amroha News: कुत्तों से बचने की कोशिश में बाइक सवार गिरे, दो घायल

Fri, 28 Aug 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bike riders fell while trying to avoid dogs; two injured.
अमरोहा। जोया ब्लॉक के पतेई खालसा गांव में दो वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के हमले की घटना के बाद भी आतंक कम नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को कुत्तों के झुंड ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला करने की कोशिश की। बचने के प्रयास में बाइक फिसलने से दोनों युवक चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

असगर अली और अरशद अली बाइक से जा रहे थे। कुत्तों के झुंड ने पीछा कर हमला करने की कोशिश की तो दोनों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

इससे पहले कल्याणपुर निवासी मनोज की पत्नी कुसुम सैनी 13 अगस्त को मायके पतेई खालसा आई थीं। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे उन्होंने दो वर्षीय बेटे गवनीश को बरामदे में सुलाया था। करीब दस मिनट बाद लौटने पर बच्चा गायब मिला। तलाश में पता चला कि लावारिस कुत्ते उसे खींचकर कुछ दूर ले गए और हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल और फिर मेरठ रेफर किया गया। आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे वापस घर लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद कुत्तों के झुंड ने गांव में एक बकरी को भी मार डाला था।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed