{"_id":"683f5ffe6ced94120607a181","slug":"bike-rider-student-dies-in-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141149-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत
Wed, 04 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
अमरोहा-अतरासी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र धर्मेंद्र कश्यप (23) की मौत हो गई। वह सोमवार रात बाइक से घर लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतक धर्मेंद्र कश्यप नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के राज्जाकपूर गांव के रहने वाले हरपाल कश्यप का बेटा था। किसान हरपाल के परिवार में पत्नी गुड्डी देवी के अलावा धर्मेंद्र इकलौता बेटा था। धर्मेंद्र ने इसी साल अमरोहा नगर के जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज से बीए पास किया था।
परिजनों के मुताबिक सोमवार को धर्मेंद्र कश्यप एक दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। अमरोहा-अतरासी मार्ग स्थित सुदनपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर परिजन भी मौके पर आ गए और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि परिजन कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद परिजन शव को घर ले गए। उन्होंने पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया था।