फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider killed in collision with unknown vehicle

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with unknown vehicle
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में तिगरी मार्ग पर एक फैक्टरी के सामने मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुभाष (31) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुभाष पुत्र शेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निजी एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भिजवाया। चालक पर आरोप है कि वह घायल को लेकर इधर उधर घूमता रहा। उसने घायल को भर्ती नहीं कराया। हंगामे के बाद घायल को सीएचसी के बाद छोड़ कर भाग गया।
थाना क्षेत्र के गांव शकरथली निवासी सुभाष पुत्र राम कुंवर गांव में ही जनरल स्टोर चलाता था। वह अपने दोस्त सुभाष पुत्र शेरा के साथ मंगलवार की रात गजरौला आया था। जहां से रात साढ़े नौ बजे बाइक सवार दोस्त लौट रहे थे। फाजलपुर फाटक पार करते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुभाष पुत्र राम कुंवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुभाष पुत्र शेर सिंह उर्फ शेरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख योगेश चौधरी गुजर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पक्के पुल पर निजी अस्पताल का एंबुलेंस चालक एंबुलेंस को लेकर आ गया।
विज्ञापन

इस बीच लोग इकट्ठा हो गए। योगेश चौधरी ने निजी एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भिजवाया। चालक से कहा कि जल्द भर्ती कराकर आए। आधे घंटे चालक एंबुलेंस को लेकर आया। उसमें घायल सुभाष पुत्र शेरा था। जिसे देख योगेश चौधरी व अन्य लोग हैरत में रह गए। यह माजरा नहीं समझ पाए कि जिस घायल को भर्ती कराने के लिए भेजा था, उसे एंबुलेंस चालक वापस क्यों ला रहा है। कुमराला की तरफ ले जाने का क्या मकसद है। बाद में लोगों से पता चला कि घायलों को कमीशन के चक्कर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद भीड़ ने चालक को आवाज लगाई लेकिन वह एंबुलेंस को लेकर वापस भाग गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। उधर एक अन्य गाड़ी से शव को लेकर लोग योगेश चौधरी व अन्य लोग सीएचसी पहुंचे। इसी बीच निजी एंबुलेंस का चालक घायल को लेकर आ गया, मगर यहां भारी भीड़ देख घायल को बाहर ही उतार कर भाग गया। यहां उसे पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन हाथ नहीं लगा। उसके खिलाफ लोगों ने हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने भी एंबुलेंस के चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

कहा कि वह समय पर भर्ती करा देता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने किसी तरह समझा कर शांत किया। थाना पुलिस का कहना है कि हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed